सीतामढ़ी में सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष जांच अभियान
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी, बिहार
सीतामढ़ी, — पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न होटलों, लॉज, आश्रय स्थलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच की गई।
अभियान के तहत ठहरने वाले लोगों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया तथा होटल संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने यहां आने वाले सभी ग्राहकों का पूरा विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में नागरिकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
#सीतामढ़ी #पुलिस_जांच #सुरक्षा_अभियान #कानून_व्यवस्था #बिहार_न्यूज #BreakingNews


