
बोपोडी में भीमगीतों की गूंज; राहुल साठे की दमदार प्रस्तुति से संयुक्त जयंती महोत्सव में रंगत
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे,महाराष्ट्र
पुणे : छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बोपोडी स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान में संयुक्त जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीमगीतों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण और भावनात्मक हो गया।
विश्वभूषण डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक महोत्सव समिति, पुणे तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध आंबेडकरी गायक राहुल साठे और उनकी टीम ने जोशपूर्ण भीमगीत प्रस्तुत किए। उनकी दमदार प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में “प्रथम तुज वंदना”, “पिंपळाच्या पानावर पाहिले चित्र गौतमाचे”, “सोनियांची उगवली सकाळ”, “माझ्या भीमरायावानी सांगा पुढारी होईल का”, “माझ्या भीमाची पुण्याई”, “भीमाची लेखणी” जैसे गीतों ने वातावरण में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अध्यासन के प्रमुख डॉ. विजय खरे, उपमहापौर परशुराम वाडेकर, रिपब्लिकन पार्टी के अविनाश कदम, पूर्व उपमहापौर सुनीता वाडेकर सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे। सभी ने आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश सोनवणे और अभिजीत भवर की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उपस्थित जनसमूह ने कलाकारों की प्रस्तुतियों पर जोरदार तालियों से उत्साह व्यक्त किया।


