इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा न्यायालय में 500 अनुपयोगी कंप्यूटर कार्टेज की नीलामी 30 अप्रैल को

इटावा न्यायालय में 500 अनुपयोगी कंप्यूटर कार्टेज की नीलामी 30 अप्रैल को

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा, उत्तर प्रदेश 

इटावा,  : जनपद न्यायालय, इटावा में रखी हुई 500 अनुपयोगी कंप्यूटर कार्टेज की नीलामी दिनांक 30 अप्रैल 2026 को अपराह्न 04:30 बजे दस न्यायालय, कक्ष भवन के सभागार में आयोजित की जाएगी।

अध्यक्ष नीलामी समिति/अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12, इटावा अशोक कुमार दुबे द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि यह नीलामी माननीय जिला जज, इटावा द्वारा अनुमोदित शर्तों के अधीन संपन्न होगी।

नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्तियों को बोली लगाने से पूर्व कार्यालय नजारत में 2,000 रुपये (दो हजार रुपये मात्र) की सुरक्षा धनराशि जमा करनी होगी, जो नकद अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से स्वीकार की जाएगी। यह राशि बोली के दिन दोपहर 02:00 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा।

नीलामी में भाग लेने वाले प्रतिभागी कार्यालय समय में अनुपयोगी कंप्यूटर कार्टेज का निरीक्षण कर सकते हैं। अधिकतम बोलीदाता को नीलामी के तुरंत बाद 50 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी, जबकि शेष राशि सामग्री उठाने से पूर्व तीसरे दिन तक जमा करनी होगी।

शेष बोलीदाताओं की जमा राशि नीलामी समाप्ति के बाद नियमानुसार वापस कर दी जाएगी। नीलामी को स्वीकार या अस्वीकार करने का अंतिम अधिकार माननीय जिला जज, इटावा के पास सुरक्षित रहेगा।

इच्छुक बोलीदाताओं को नीलामी फार्म 100 रुपये में नजारत कार्यालय से 30 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्राप्त करना होगा। फार्म के साथ आधार कार्ड या स्थायी निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए केन्द्रीय नाजिर, जजी इटावा से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button