
इटावा में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, 08 डम्पर/ट्रक सीज
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, : जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग, बिना वैध प्रपत्र/परमिट के संचालन तथा बिना नंबर प्लेट अथवा कालिख लगी नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध इटावा पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 08 डम्पर/ट्रक सीज किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस द्वारा राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग (RTO) के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री श्रीश चंद्र के मार्गदर्शन में थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध खनन व ओवरलोडिंग में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 08 डम्पर/ट्रक सीज किए गए।
इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे बिना वैध प्रपत्र/परमिट के वाहन संचालन न करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके

