प्रशासन

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों पर कड़ी नजर

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों पर कड़ी नजर

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी, बिहार 

सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ-साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर जांच अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button