
सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन अभियान, नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी, बिहार
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आवागमन को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रोको-टोको अभियान के साथ-साथ सघन वाहन जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।
साथ ही अभियान के दौरान पुलिसकर्मी आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।


