
इटावा: पिलुआ महाराज मंदिर के समग्र पर्यटन विकास हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी महोदय द्वारा वर्ष 2026-27 राज्य योजना के अंतर्गत जनपद इटावा स्थित पिलुआ महाराज मंदिर परिसर के समग्र पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्ययोजना के प्रस्ताव तैयार करने के उद्देश्य से स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मंदिर परिसर के विकास कार्यों को शीघ्र गति देने पर जोर दिया। उन्होंने संस्कृति एवं पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए।
इस पहल से मंदिर परिसर का समग्र विकास होने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


