प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए लगाये जा रहे जागरूकता शिविर

पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए लगाये जा रहे जागरूकता शिविर

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा,मध्य प्रदेश 

 

रीवा . घरों में खाना पकाने के लिए सिलेण्डर से मिलने वाली एलपीजी गैस का उपयोग किया जाता है। इसके बेहतर विकल्प के रूप में पीएनजी यानि पाइप्ड नेचुरल गैस के कनेक्शन रीवा शहर के कई मोहल्लों में दिये जा रहे हैं। पीएनजी गैस कनेक्शन लेने के बाद सिलेण्डर लेने की परेशानी समाप्त हो जाती है। पीएनजी गैस पूरी तरह से सुरक्षित है। पीएनजी गैस कनेक्शन देने के लिए रीवा शहर में विभिन्न मोहल्लों मे जागरूकता शिविर लगाये जा रहे हैं। इन शिविरों के लिए प्रभारी अधिकारी तैनात किये गये हैं। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि जागरूकता शिविर के लिए पीएनजी गैस कनेक्शन देने वाली कंपनी के प्रतिनिधि युवराज यादव, विकास कुशवाहा तथा सचिन मिश्रा को तैनात किया गया है। नगर निगम के वार्ड प्रभारी शिविरों के लिए नोडल अधिकारी बनाये गये हैं। जागरूकता शिविर 20 अप्रैल को अनंतपुर, 21 अप्रैल को अरूण नगर, 24 अप्रैल को इन्दिरा नगर, 28 अप्रैल को द्वारिका तथा 25 अप्रैल को रवीन्द्र नगर में लगाये जायेंगे। नोडल अधिकारी कंपनी के कर्मचारियों के साथ में शिविर स्थल के आसपास के सभी घरों में जाकर पीएनजी गैस कनेक्शन की जानकारी दें। पीएनजी गैस कनेक्शन से संबंधित हैण्ड बिल पर्चे आदि का भी घर-घर जाकर वितरण करायें। शिविर के बाद गैस कनेक्शन की आवेदन की जानकारी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button