जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संविदा वाहन चालक के लिए आवेदन आमंत्रित
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . विभिन्न विधिक सेवा संबंधी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए न्याय सारथी वाहन में वाहन चालक के लिए संविदा आधार पर आवेदन 4 मई को शाम 5 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त संबंध में विस्तृत विवरण जिला विधिक प्राधिकरण कार्यालय में भौतिक रूप से अथवा जिला न्यायालय रीवा की वेबसाइट में प्राप्त किया जा सकता है।


