प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनगणना 2027 में पहली बार स्व-गणना की सुविधा, नागरिक स्वयं कर सकेंगे अपनी गणना

जनगणना 2027 में पहली बार स्व-गणना की सुविधा, नागरिक स्वयं कर सकेंगे अपनी गणना

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

 

रीवा . जनगणना 2027 के अंतर्गत इस बार नागरिकों को पहली बार स्व-गणना की सुविधा प्रदान की गई है। इसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर अपनी जनगणना कर सकेंगे। स्व-गणना की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में नागरिक निर्धारित पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन प्रश्नावली भर सकते हैं और अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। यह पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ेगी और डेटा संकलन की प्रक्रिया अधिक सुगम होगी। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button