लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक आज
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक 21 अप्रैल को आयोजित की गयी है। बाणसागर सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित बैठक में एमएसएमई उद्योगों के संवर्धन, विकास नीति एवं योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की जायेगी। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जेपी तिवारी ने बोर्ड के सदस्यों से बैठक में उपस्थिति की अपेक्षा की है।


