दिल्लीविजनेस

हुंडई मोटर कंपनी और टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के कमर्शियलाइज़ेशन को बढ़ावा देने के लिए की औपचारिक साझेदारी

हुंडई मोटर कंपनी और टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के कमर्शियलाइज़ेशन को बढ़ावा देने के लिए की औपचारिक साझेदारी

हुंडई मोटर कंपनी और टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत एवं अन्य मार्केट्स में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर उपलब्ध कराने और उनका कमर्शियलाइज़ेशन करने के लिए एक जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट साइन किया

दोनों कंपनियाँ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अपनी विशेषज्ञता और उपभोक्ताओं की ज़रूरतों के बारे में अपनी समझ का उपयोग कर आधुनिक प्रोडक्ट विकसित करेंगी

दोनों कंपनियाँ इंजीनियरिंग में अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगी, जिसमें हुंडई मोटर का मनुष्य-केंद्रित डिज़ाइन दृष्टिकोण और टीवीएस मोटर का आधुनिक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर प्लेटफ़ॉर्म शामिल होगा।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:नई दिल्ली 

 

सियोल/ नई दिल्ली: हुंडई मोटर कंपनी (हुंडई मोटर) और टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड (टीवीएस मोटर) ने एक जॉइंट डेवलपमेन्ट एग्रीमेन्ट (जेडीए) साईन किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य आधुनिक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सोल्युशन्स के विकास एवं कमर्शियलाइज़ेशन को बढ़ावा देना है, जिन्हें खासतौर पर भारत की लास्ट-माइल मोबिलिटी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

 

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में ई-थ्री-व्हीलर अवधारणा की सफल प्रस्तुति के बाद इस साझेदारी को औपचारिक रूप दिया गया, जो भारतीय उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से बने मोबिलिटी समाधान लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह साझेदारी शहरी परिवहन के लिए दोनों कंपनियों की प्रतिबद्धता को भी मज़बूत बनाती है।

 

 

 

इस साझेदारी के तहत हुंडई रीसर्च एवं डेवलपमेन्ट में अपनी विशेषज्ञता, आधुनिक मोबिलिटी टेक्नोलॉजी एवं मनुष्य-केन्द्रित डिज़ाइन दृष्टिकोण का उपयोग कर ई-थ्री व्हीलर के डिज़ाइन एवं संयुक्त-विकास का नेतृत्व करेगी।

 

‘हुंडई मोटर कंपनी लम्बे समय से भारत की परिवहन प्रणाली में सुधार लाने में योगदान देने के लिए प्रयासरत रही है और टीवीएस मोटर के साथ यह साझेदारी इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण फैसला है। हमें उम्मीद है कि एक साथ मिलकर विकसित किए गए ये इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर देश के लोगों के लिए सुरक्षित एवं सस्टेनेबल परिवहन को और अधिक सुलभ बना देंगे।’’ जूंगसन को, सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट, कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी एंड प्लानिंग, हुंडई मोटर कंपनी ने कहा।

 

ये इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स भारत में मोबिलिटी की विशेष चुनौतियों को हल करने के लिए डिज़ाइन किए जाएंगे। ये स्थानीय सड़कों एवं शहरों के शहरी बुनियादी ढांचे के अनुरूप सस्टेनेबल समाधान उपलब्ध कराएंगे।

टीवीएस मोटर अपने आधुनिक इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म, थ्री-व्हीलर इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता तथा मार्केट के बारे में अपने ज्ञान का उपयोग का प्रोडक्ट को संयुक्त रूप से विकसित करेगी। अपनी भरोसे एवं गुणवत्ता विरासत को आगे बढ़ाते हुए टीवीएस स्थानीय सेल्स का नेतृत्व करेंगी। साथ ही भारत में इसका मैनुफैक्चरिंग संचालन भारतीय बाज़ार की मांगों और भावी निर्यात की ज़रूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए टीवीएस मोटर कंपनी के ग्रुप स्ट्रैटेजी प्रेज़ीडेंट, शरद मिश्रा ने कहा, “टीवीएस मोटर कंपनी में हमारा लक्ष्य सस्टेनेबल और सुलभ मोबिलिटी के ज़रिए जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। यह जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट हुंडई मोटर कंपनी के साथ साझेदारी में एक महत्वपूर्ण कदम है और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सॉल्यूशन विकसित करने के हमारे साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाता है। हमारे इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर प्लेटफॉर्म, इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और उपभोक्ताओं की ज़रूरतों के बारे में गहरी समझ – का उपयोग कर हम भारत एवं अन्य मार्केट्स के लिए विशेष प्रोडक्ट विकसित करेंगे। यह साझेदारी बड़े पैमाने पर सस्टेनेबल लास्ट-माइल मोबिलिटी के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मज़बूत बनाती है, साथ ही टेक्नोलॉजी, गुणवत्ता, उपभोक्ताओं के अनुभव और भरोसे की दृष्टि से नए बेंचमार्क भी स्थापित करता है।“

 

दोनों कंपनियां भारत में पहला थ्री-व्हीलर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं – जो दुनिया का सबसे बड़ा थ्री-व्हीलर मार्केट है। यह एग्रीमेन्ट लास्ट माइल मोबिलिटी इनोवेशन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

इस साझेदारी के तहत इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर मॉडल के उत्पादन के लिए प्रमुख कंपोनेंट भारत में ही स्थानीय रूप से निर्मित किए जाएंगे। यह दृष्टिकोण भारत के ऑटोमोटिव आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने, रोज़गार के अवसर उत्पन्न करने, वाहन की कुल लागत को कम करने, उपभोक्ताओं को बेहतर आफ्टर सेल्स सुविधाएं प्रदान करने एवं स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

अवधारणा से वास्तविकता तक

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में की गई इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर अवधारणा भारतीय मोबिलिटी की चुनौतियों को हल करने वाले आधुनिक फीचर्स को दर्शाती है। इनमें मॉनसून से प्रभावित सड़कों के लिए अडैप्टिव ग्राउंड क्लीयरेंस, बेहतर सुरक्षा के फीचर्स, लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक डिज़ाइन, गर्म मौसम के लिए बेहतर थर्मल मैनेजमेंट शामिल है। इसके इंटीरियर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह यात्रियों, सामान या एमरजेन्सी सेवाओं को लाने-लेजाने के लिए बेहतरीन है।

 

 

यह समझौता, अवधारणा से लेकर प्रोडक्ट के विकास और बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन तक की पूरी प्रक्रिया को औपचारिक रूप देती है। भारतीय नियमों और उपभोक्ताओं की उम्मीदों को पूरा करने के लिए यह वाहन कड़ी टेस्टिंग, स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार सुधार और सर्टिफिकेशन प्रक्रियाओं से होकर गुज़रेगा।

 

हुंडई मोटर का दृष्टिकोण ‘‘इंसानियत के लिए प्रगति’ उभरते बाज़ारों में मोबिलिटी को नया आयाम देता है।इसी तरह टीवीएस भी मोबिलिटी के ज़रिए जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। ये दोनों कंपनियां एक साथ मिलकर भारत की आने वाले कल की ज़रूरत के अनुसार ज़िम्मेदार, सुरक्षित एवं सस्टेनेबल समाधान लाने के लिए तैयार हैं।

दोनों कंपनियों ने विकास कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने तथा विनियामक अनुमोदन प्रक्रिया को गति प्रदान करने के लिए निर्धारित क्रॉस-फंक्शनल टीमें बनाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button