प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मुख्यमंत्री से जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा ,मध्य प्रदेश 

रीवा . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रीवा प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। राजनिवास सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री जी ने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रीवा प्रवास के उपरांत मुख्यमंत्री जी रीवा एयरपोर्ट से तमिलनाडु के कोयमबटूर के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सहित विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ राज तिवारी, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, डॉ. अजय सिंह सहित जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button