थाना बिछिया के 23 जप्तशुदा वाहनों की होगी नीलामी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा,मध्य प्रदेश
रीवा . थाना बिछिया में रखे गए 23 जप्तशुदा और लावारिस मिले वाहनों की नीलामी की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी ने बताया कि नीलामी की कार्यवाही पुलिस एक्ट की धारा 25 के तहत की जा रही है। वाहनों की नीलामी के लिए तहसीलदार हुजूर तेजपति सिंह को अधिकृत किया जाता है। नीलामी की प्रक्रिया के दौरान विधिवत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वाहनों की नीलामी के बाद प्राप्त राशि शासकीय कोष में जमा की जाएगी। नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने से पहले यदि कोई व्यक्ति वाहन मालिक के रूप में वाहन के संबंध में उचित दस्तावेज प्रस्तुत करता है तो वाहन को नीलामी की सूची से पृथक करके वैध वाहन मालिक को दे दिया जाएगा।



