
बैरगनिया थाना क्षेत्र में 470 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी, बिहार
बैरगनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 470 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रौशन कुमार एवं रौशन जयसवाल के रूप में की गई है।
इस संबंध में बैरगनिया थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


