
सीतामढ़ी में बैंक एवं एटीएम की सुरक्षा को लेकर टाइगर गश्ती दल की विशेष जांच अभियान
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी,बिहार
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा जिले में बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत पुलिस दल द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है तथा सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को रोका जा सके।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से नियमित रूप से ऐसे विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।


