प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिला जनगणना अधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

जिला जनगणना अधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज  आगामी जनगणना कार्यों की शुचिता और सत्यता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में जिला जनगणना अधिकारी पी.के. पाण्डेय द्वारा एक्सीलेंस बालक एवं कन्या विद्यालय हनुमना में चल रहे प्रशिक्षण सत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों का भ्रमण कर संभागवार चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि गणना कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे, इसके लिए सभी प्रगणकों को व्यावहारिक और तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाए।

जिला जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया और जनगणना फॉर्म भरते समय पूर्ण सावधानी बरतने और डेटा की सत्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रशिक्षण मॉड्यूल को पूर्ण करने की बात कही। डिजिटल जनगणना के दौर में मोबाइल ऐप और पोर्टल के प्रभावी उपयोग के संबंध में बारीकियों से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आंकड़ों पर विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों का निर्धारण होता है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

प्रशिक्षण में उपयोग किए जा रहे अध्ययन सामग्री, तकनीकी संसाधनों एवं उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ सुनिश्चित कराया जाए। प्रशिक्षणार्थियों के लिए की गई बैठक व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी उन्होंने अवलोकन किया। श्री पाण्डेय ने तहसीलदार एवं स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रतिभागी को असुविधा न हो और अनुशासन का पूर्णतः पालन किया जाए। इस अवसर पर तहसीलदार हनुमना, राजस्व अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स और जनगणना शाखा के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button