मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

अब तक 186 किसानों से 4 हजार 612 क्विंटल गेहूं उपार्जित

अब तक 186 किसानों से 4 हजार 612 क्विंटल गेहूं उपार्जित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज,मध्यप्रदेश 

मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देशन में रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिले में गेहूं खरीदी का कार्य प्रक्रियाधीन है। जिले में उपार्जन के लिए 26 उपार्जन केन्द्रो की स्थापना की जाकर उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया गया है। सहायक आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपार्जन केन्द्रो पर आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा चुकी है, प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर एक नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो उपार्जन केन्द्र पर उपस्थित रहकर सतत् पर्यवेक्षण करते हुए किसानों की समस्याओं का निराकरण कराएगें। अभी तक 186 किसानों से 4 हजार 612 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। अन्य सभी उपार्जन केन्द्रो पर कार्य प्रारंभ है। जिले में अभी तक एक हजार 680 किसानों द्वारा उपार्जन केन्द्र में स्लॉट बुकिंग की गई है। शासन स्तर से किए गए प्रावधान अनुसार उपार्जन के प्रांरभिक चरणों में केवल छोटे कृषकों के स्लॉट बुक हो रहे है, जल्द ही मध्यम एवं बड़े किसानों के स्लॉट बुक हो सकेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button