राज्य सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो केन्द्रों में, प्रेक्षक नियुक्त
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 26 अप्रैल को जिले में दो केन्द्रों में दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित होगा। पीएमश्री शा. केदारनाथ महाविद्यालय एवं शा. कन्या उ.मा.वि. को केन्द्र बनाया गया है।
कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले के लिए सेवानिवृत्ति आईएएस अधिकारी राजकुमार पाठक को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी एपी द्विवेदी को पर्यवेक्षक के लिए लाइजनिंग अधिकारी बनाया गया है।

