मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

मध्यम एवं बड़े कृषकों के लिए स्लॉट बुकिंग सुविधा प्रारंभ – कलेक्टर

मध्यम एवं बड़े कृषकों के लिए स्लॉट बुकिंग सुविधा प्रारंभ – कलेक्टर

कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . राज्य शासन द्वारा गेंहू उपार्जन के लिए किसानो के लिए स्लॉट बुकिंग की अवधि 9 मई तक बढ़ा दी गई है , अब छोटे, मध्यम एवं बड़े सभी किसान स्लॉट बुक कर समर्थन मूल्य पर गेंहू विक्रय कर सकते है। । इस व्यवस्था के माध्यम से कृषक निर्धारित समयानुसार उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे, जिससे अनावश्यक भीड़, प्रतीक्षा समय तथा अव्यवस्था की स्थिति से बचाव होगा।

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने गत दिवस पन्नी उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, तौल प्रक्रिया, भंडारण, साफ-सफाई एवं किसानों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्लॉट बुकिंग प्रणाली का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक कृषक इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। तौल में पारदर्शिता बनाए रखने तथा समय पर भुगतान की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी जाना। किसानों ने स्लॉट बुकिंग व्यवस्था को सुविधाजनक बताते हुए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जाए। उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा यह पहल जिले में उपार्जन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित एवं किसान अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल कृषकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि उपार्जन कार्य में पारदर्शिता एवं दक्षता भी सुनिश्चित होगी।जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार पंजीकृत किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2585 एवं बोनस 40 रूपये प्रति क्विंटल कुल 2625 रूपये प्रति क्विंटल की दर से जिले में स्थापित 26 गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीम मऊगंज एपी द्विवेदी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहेे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button