
बुद्ध पूर्णिमा पर पुणे में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक महोत्सव समिति, पुणे द्वारा 1 से 3 मई 2026 तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। यह महोत्सव समिति का 20वां वर्ष है। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष एवं पुणे शहर के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 1 मई को सुबह 5 बजे पुणे स्टेशन स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर ‘मंगलमय पहाट’ से होगी, जिसमें बुद्ध-धम्म गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर विशेष सांगीतिक कार्यक्रम ‘तुझ्या पाऊलखुणा भीमराया’ भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें विकास साळवे, चेतन चोपडे और स्नेहल प्रधान शामिल रहेंगे।
इसके बाद 2 और 3 मई को शाम 7 बजे सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर स्थित बुद्ध विहार (जोशी गेट) में ‘बुद्ध-धम्म संध्या’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 2 मई को भाग्यश्री अंधारे, संतोष मोरे और निखिल महाडे बुद्ध-भीम गीत प्रस्तुत करेंगे, जबकि 3 मई को अशोक गायकवाड और उनकी टीम द्वारा ‘रथ भीमाचा हा नेऊ पुढे’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खीरदान का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बुद्ध-धम्म और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों का प्रसार करना है।



