क्षीरधारा ग्राम योजनान्तर्गत संयुक्त कार्यकारणी दल गठित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की पूर्ति के उद्देश्य से क्षीरधारा ग्राम योजना प्रारंभ की गयी है। जिले के 58 ग्रामों को क्षीरधारा ग्राम घोषित किया गया है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने चयनित ग्रामों के लिए संयुक्त कार्यकारणी दल गठित किया है। दल में पशुचिकित्सा विभाग के साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को शामिल किया गया है। गठित दल द्वारा चयनित ग्राम में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, हरा चारा उत्पादन, प्राकृतिक खेती, जैविक खाद एवं बायोगैस प्रबंधन विशेषज्ञता के कार्य कराये जायेंगे।


