
शिवराजपुर और रामपुर में मकान गणना कार्य का किया गया निरीक्षण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज : मऊगंज जिले में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान गणना का कार्य जारी है। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी पीके पाण्डेय ने नईगढ़ी तहसील के शिवराजपुर और रामपुर में जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों से जारी मकान गणना कार्य की जानकारी ली गई और प्रगणकों को निर्धारित तिथि तक मकान गणना का कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

