उत्तर प्रदेशप्रशासनराज्य

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। National Technology Day के अवसर पर भागनगर ब्लॉक स्थित शहीद वीरांगना अवंती बाई इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल ने कहा कि ज्ञान और विज्ञान एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज के आधुनिक परिवेश में विज्ञान की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में हुए Pokhran-II Nuclear Tests ने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। आज भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहा है, जिससे देश-विदेश में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने युवाओं से देश की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया।

माई भारत के उपनिदेशक अनवर वारसी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। वैज्ञानिक सोच अपनाकर अंधविश्वास को त्यागना होगा और देश को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पोखरण परीक्षण के बाद भारत की ताकत और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि हुई है।

योगाचार्य अजय राजपूत ने कहा कि सफलता और असफलता व्यक्ति की मेहनत और लगन पर निर्भर करती है। विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ाई कर अपने परिवार और देश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने मोबाइल फोन के सदुपयोग पर भी जोर दिया।

 

इस अवसर पर गीता राजपूत, गौतम सिंह, शेर सिंह, वर्षा आर्य पोरवाल, आदर्श कुमार, रवि कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों को बैच एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व प्रधान अहिबरन सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button