
मातृ दिवस वृद्धाश्रम में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: गाजीपुर उत्तर प्रदेश
गाजीपुर । मातृ दिवस के पावन अवसर पर महिला भूमिहार समाज की सम्मानित सदस्पों ने वृद्धाश्रम लंगरपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्ध माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम एवं अपनत्व की भावना व्यक्त करना था।
कार्यक्रम की शुरुवात वृद्ध माताओं के स्वागत एवं सम्मान से हुई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने माताओं से उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। , वृद्धाश्रम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसमे वहां के लोगो ने गीत गाया जिनसे वातावरण भावुक एवं आनंदमय हो गया।
कार्यक्रम में माताओं ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए तथा सभी को संस्कार एवं परिवार के महत्व का संदेश दिया। इसके पश्चात अल्पाहार देकर ‘र उनके साथ केक काटकर मातृदिवस मनाया ।
महिला भूमिहार समाज के लोगो ने बताया कि ” “मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। मातृ दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है।” इ0स अवसर पर , कनकलता राय ,डा विनिता राय, डा ऋचा राय, अर्चना ,रंजना ,प्राची ,गायत्री’, शिल्पी ,सोनाली, अदिती, पूनम नीतू बेबी ज्योत्सना आदि के साथ अनगिनत लोगों की उपस्थित रही।


