पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

20 मई को पुणे में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शिविर, युवाओं से भाग लेने की अपील

20 मई को पुणे में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शिविर, युवाओं से भाग लेने की अपील

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के अंतर्गत MY Bharat, पुणे की ओर से 20 मई 2026 को गेट नंबर-2, महिंद्रा व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स लिमिटेड, चाकण में इंटर्नशिप शिविर आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की पहल के तहत आयोजित इस योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योग क्षेत्र में व्यावहारिक कार्य अनुभव और रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराना है।

 

इस शिविर में Mahindra & Mahindra में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 500 पद तथा आईटीआई योग्य उम्मीदवारों के लिए 10 पद उपलब्ध कराए गए हैं। चयनित 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के और पूर्णकालिक नौकरी में कार्यरत न रहने वाले युवाओं को प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानधन तथा 6 हजार रुपये की जॉइनिंग ग्रांट दी जाएगी। इंटर्नशिप की अवधि 6 से 9 महीने निर्धारित की गई है।

 

आयोजकों ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बायोडाटा तथा आधार कार्ड या जन्मतिथि प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। शिविर में भाग लेने के लिए दिए गए QR कोड के माध्यम से पंजीकरण करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button