
खेमसागर तालाब में स्वच्छता श्रमदान किया गया
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद के निर्देश पर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें आमजनों की भागीदारी हो रही है। इसी क्रम में संभागीय आयुष कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा श्री सिद्ध खेमसागर हनुमान मंदिर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्थित जलाशय में साफ-सफाई का कार्य किया गया। सरपंच लोही निलेश कुमार तिवारी एवं पंडित रामदास शुक्ला पुजारी की उपस्थिति में स्वच्छता का कार्य किया गया। इसके साथ ही रामसागर हनुमान मंदिर में भी स्वच्छता का कार्य किया गया।



