प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

सीतामढ़ी पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

रिपोर्ट:  विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शुक्रवार को डुमरा प्रखंड के बेरवास ग्राम में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, यातायात ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।

 

इस दौरान यातायात पुलिस टीम ने ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही के कारण होती हैं। यदि सभी नागरिक नियमों का पालन करें, तो दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है।

 

अभियान में हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरस्पीडिंग से बचने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने तथा सड़क पर सतर्क एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

यातायात पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सरल एवं व्यवहारिक तरीके से उत्तर दिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।

 

सीतामढ़ी पुलिस द्वारा आमजन के बीच सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button