फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए 19 मई को लगेंगे विशेष शिविर
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . शासन के निर्देशों के अनुसार किसानों के सभी खसरा नम्बर एग्रीस्टेक पोर्टल पर दर्ज करके किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है। इसके आधार पर ही किसानों को किसान सम्मान निधि का भुगतान किया जा रहा है। रीवा जिले में किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए 20 मई तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के आयोजन के लिए तहसीलवार स्थल और तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि सभी एसडीएम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविरों का आयोजन कराएं। शिविरों के लिए जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी शिविर में उपस्थित रहकर किसानों के समस्त खसरे को फार्मर आईडी से लिंक कराएं। सभी छूटे हुए किसान अपने आधार कार्ड, खसरा और खतौनी की प्रति, मोबाइल नम्बर तथा समग्र आईडी के साथ शिविर में शामिल होकर छूटे हुए खसरा नम्बर आईडी से लिंक करा लें।
19 मई को यहाँ लगेंगे शिविर – फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए 19 मई को तहसील सिरमौर में डिहिया, माड़ौ, हर्दीकला, हर्दीखुर्द निबुहा, सौर, हटवा, लोटनी, सेंदहा तथा हिनौती में शिविर लगेंगे। तहसील जवा में लोहगढ़, बौसड़, हरदोली, गहिलवार, कल्याणपुर, खम्हरिया, तेंदुनी, परिहारिन पुरवा, बसरेही, किरहाई, खम्हरिया, पतेरी, झलवा, बेलगवां, भुनगांव, अकौरी, चांदी, बराह, केचुआ तथा पैरा में शिविर लगेंगे। तहसील मनगवां बुसौल, सर, घोपी, कटहा, धवैया, कठेरी, सूरा, आलमगंज, बेलवा पैकान, पलिया नम्बर दो, सिलपरी, रघुराजगढ़ तथा अमवा में शिविर लगेंगे। तहसील हुजूर ग्रामीण में अमिलकी, सहिजना, धोबखरा, शुकुलगवां, डिहिया, छिरहटा, सकरवट, रौरा, हर्दीशंकर, नैकिन तथा बजरंगपुर में शिविर लगेंगे। हुजूर नगर तहसील में भटलो, कोठी, खौर, जोरी लोही तथा लक्ष्मणपुर में शिविर लगेंगे। इन शिविरों में पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा कृषि विस्तार अधिकारियों को किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए तैनात किया गया है।
