प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

धरती आबा अभियान के अंतर्गत 144 ग्रामों में लगेंगे विशेष शिविर

धरती आबा अभियान के अंतर्गत 144 ग्रामों में लगेंगे विशेष शिविर

मऊगंज जिले में 18 मई से 25 मई तक लगेंगे विशेष शिविर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देशन में जिले में धरती आबा अभियान के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के 144 ग्रामों में 18 मई से 25 मई तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना एवं विभिन्न समस्याओं का मौके पर निराकरण करना है।

 

कलेक्टर ने कहा है कि शिविरों में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। शिविरों में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, कृषि तथा अन्य विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा तथा लंबित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और धरती आबा अभियान इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पांडेय, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रश्मि चतुर्वेदी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग नीलकंठ सिंह मरकाम सहित संबंधित विभाग को अधिकारी मौजूद थे।

 

संलग्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button