प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

हर पात्र जनजातीय हितग्राही को अभियान में योजनाओं का लाभ दें – कलेक्टर

हर पात्र जनजातीय हितग्राही को अभियान में योजनाओं का लाभ दें – कलेक्टर

कलेक्टर ने आदि कर्मयोगी अभियान की कार्यशाला का किया शुभारंभ

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के हितग्राही को शासन की सभी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देने के लिए आदि कर्मयोगी अभियान शुरू किया गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनजातीय कल्याण के संकल्प को यह अभियान पूरा करायेगा अभियान के तहत 18 मई से 25 मई तक जिले के 280 जनजातीय बहुल गांवों में विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों का सर्वे किया जा रहा है। अभियान में चिन्हित सभी हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से पात्रतानुसार लाभांवित किया जायेगा। यह अभियान जनजातीय क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण अभियान ह। आदि कर्मयोगी अभियान में प्रदेश के बैतूल जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

कलेक्टर ने कहा कि अभियान से जुड़े सभी अधिकारी विभाग के मैदानी अमले के सहयोग से पात्र अनुसूचित जनजाति हितग्राहियों का चयन कर लें। इन हितग्राहियों को तय समय सीमा में योजनाओं का लाभ दें। इन हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे, आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड तथा स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दें। जारी प्रमाण पत्र, पेंशन, स्कूलों तथा छात्रावासों के प्रवेश, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तथा पेयजल योजना का लाभ भी सभी को देना है। अभियान के दौरान जनजातीय परिवारों के घरों में बिजली के कनेक्शन करायें।

कार्यशाला में कलेक्टर ने कहा कि कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास भी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए समन्वित प्रयास करें। अभियान के बाद इन 280 गांव में जनजातीय परिवारों को योजनाओं का लाभ का सेचुरेशन होना चाहिए। इन गांवों में आदि सेवा केन्द्र का भलीभांति संचालन करायें। कार्यशाला में जिला संयोजक जनजातीय कार्य केके पाण्डेय ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी 280 गांव की कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। हितग्राहियों को पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं से लगातार लाभांवित किया जा रहा है। योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यशाला में पोषण वाटिका निर्माण, आंगनवाड़ी केन्द्र से पोषण आहार का वितरण, होमस्टे निर्माण तथा पेयजल व्यवस्था के संबंध में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गयी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी अन्य संबंधित अधिकारी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button