प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रायपुर कर्चुलियान में वृक्षारोपण से हुआ ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ

रायपुर कर्चुलियान में वृक्षारोपण से हुआ ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा  जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आदि कर्मयोगी योजना के तहत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 18 मई से 25 मई तक चलाया जायेगा। जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में अभियान के नोडल अधिकारी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप दुबे ने वृक्षारोपण करके अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक गांव में अनुसूचित जनजातीय के हितग्राहियों का सर्वे किया जायेगा। अनुसूचित जनजातीय के सभी पात्र हितग्राहियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभांवित किया जायेगा। जनजातीय परिवारों को जागरूक करने के लिए भी अभियान के दौरान विशेष प्रयास किये जायेंगे। अभियान के दौरान कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, पीएचई विभाग, विद्युत मंडल, खाद विभाग तथा अन्य विभागों की योजनाओं से अनुसूचित जनजातीय परिवारों को लाभांवित किया जायेगा। सभी खण्ड स्तरीय अधिकारी विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों का चयन करके उन्हें योजनाओं से लाभांवित करें। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार शारदा प्रसाद प्रजापति, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जीएम श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक पाण्डेय तथा अन्य अधिकारी एवं स्वसहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button