पूणेमहाराष्ट्र

आचार संहिता लागू होते ही उपमहापौर ने किया मेट्रो से सफर

आचार संहिता लागू होते ही उपमहापौर ने किया मेट्रो से सफर

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे : राज्य में स्थानीय स्वराज संस्थाओं से विधान परिषद की 17 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आचार संहिता लागू हो गई। इसके बाद पुणे के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने तुरंत अपना शासकीय वाहन प्रशासन के पास जमा कर आचार संहिता का पालन किया।

इसके बाद उन्होंने पुणे महानगरपालिका मेट्रो स्टेशन से मेट्रो यात्रा शुरू की। शिवाजीनगर कोर्ट स्टेशन पर मेट्रो बदलकर उन्होंने आगे का सफर बोपोडी तक पूरा किया।

आचार संहिता लागू होते ही सरकारी सुविधाओं का उपयोग बंद कर सार्वजनिक परिवहन का विकल्प अपनाने को लेकर उनकी इस पहल की मनपा व प्रशासनिक हलकों में चर्चा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button