बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर बैरगनिया में समीक्षा बैठक, तटबंधों का किया गया निरीक्षण

बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर बैरगनिया में समीक्षा बैठक, तटबंधों का किया गया निरीक्षण

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बैरगनिया प्रखंड में अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा थाना अध्यक्ष बैरगनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों, राहत व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक के बाद अधिकारियों ने बाढ़ पूर्व तैयारियों के तहत संबंधित बांधों एवं तटबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अभियंता एवं संवेदकों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

 

इसी क्रम में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा एवं निगरानी को लेकर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के वरीय अधिकारियों के साथ भी बैठक की गई। बैठक में सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने, सतत निगरानी बनाए रखने तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

 

इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर ने सुप्पी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध सुविधाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button