
“ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत चोरी के आरोपी को साढ़े चार वर्ष की सजा
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण विवेचना और प्रभावी पैरवी के चलते चोरी के एक मामले में आरोपी को न्यायालय से सजा दिलाई गई।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, औरैया की अदालत ने थाना कोतवाली औरैया में दर्ज मु0अ0सं0 168/2022, धारा 380/457/411 भादवि के मामले में आरोपी शिवम प्रजापति पुत्र सेवाराम प्रजापति निवासी मंडी बाजार थाना तिर्वा जनपद कन्नौज को दोषी करार देते हुए 4 वर्ष 6 माह के कारावास तथा 5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर न्यायालय से अधिकतम सजा दिलाने का प्रयास लगातार जारी है।
