
सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई आयोजित, लोगों की समस्याएं सुनी गईं
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी जिला में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजित होने वाली जन शिकायत सुनवाई के तहत बुधवार को भी लोगों की समस्याएं सुनी गईं।
दिनांक 21 मई 2026 को आयोजित जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम को आम जनता के लिए राहतकारी पहल माना जा रहा है, जिससे लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।
