
महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर महिला थाना पुलिस की विशेष गश्ती
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से महिला थाना पुलिस द्वारा विशेष गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार महिला थाना पुलिस टीम मुख्य बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, बस स्टैंडों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगातार गश्ती कर रही है। अभियान का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।
गश्ती के दौरान पुलिस टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है तथा लोगों को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला पुलिस की इस पहल को आम लोगों द्वारा सराहनीय कदम बताया जा रहा है।
