उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक  औरैया ने जनसुनवाई कर दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

जनसुनवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों से संवाद किया तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, जनता के साथ बेहतर व्यवहार और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button