पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

केईएम हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर और केईएम हॉस्पिटल पुणे द्वारा 9वें डॉ.बानू कोयाजी स्मृती व्याख्यान का आयोजन

केईएम हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर और केईएम हॉस्पिटल पुणे द्वारा 9वें डॉ.बानू कोयाजी स्मृती व्याख्यान का आयोजन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे,  : केईएम हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर और केईएम हॉस्पिटल पुणे द्वारा 9वें डॉ.बानू कोयाजी स्मृती व्याख्यान का आयोजन बोटक्लब यहाँपर किया गया. इस दौरान एम.एस.स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की अध्यक्ष,जागतिक आरोग्य संघटना की पूर्व मुख्य शास्त्रज्ञ और इंडियन कौन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की पूर्व सरसंचालिका डॉ.सौम्या स्वामीनाथन इन्होंने समुदाय, हवामान और आरोग्यसेवा : लोककेंद्रित सार्वजनिक आरोग्य व्यवस्थाओं का पुनरुज्जीवन (कम्युनिटी,क्लायमेट ॲन्ड केअर – रिव्हाईव्हिंग पीपल-सेंटर्ड पब्लिक हेल्थ सिस्टिम्स) इस विषय पर सादरीकरण किया. इस दौरान केईएम हॉस्पिटल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ.कुरूस कोयाजी,केईएम हॉस्पिटल पुणे के वैद्यकीय संचालक डॉ.झक्सेस कोयाजी, केईएम हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ.लैला गार्डा,केईएम हॉस्पिटल पुणे की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिरीन वाडिया और मुख्य कामकाज अधिकारी डॉ.राकेश शहा आदी मान्यवर उपस्थित थे.

 

डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा की, दुनिया के अन्य देशों की तरह भारत भी क्लाइमेट चेंज के प्रभावों का सामना कर रहा है. लगभग हर दिन देश के किसी न किसी हिस्से में अत्यधिक मौसम संबंधी घटनाएँ हो रही हैं. इसके कारण बढ़ता तापमान, पानी की कमी, खाद्य उत्पादन पर प्रभाव और पर्यावरणीय ऱ्हास जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं, जिनका सार्वजनिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है. विशेष रूप से महिलाओं और छोटे बच्चों पर इसका अधिक प्रभाव दिखाई दे रहा है. वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है. लगभग 70 प्रतिशत भारतीय ऐसे क्षेत्रों में रह रहे हैं जहाँ वायु गुणवत्ता सुरक्षित मानकों से अधिक खराब है. गर्मी से होने वाली बीमारियों और मृत्यु दर में भी वृद्धि हो रही है. इसके साथ ही असंसर्गजन्य रोगों और चोटों जैसी स्वास्थ्य समस्याएँ भी बढ़ रही हैं. वहीं गलत आहार, तंबाकू और मद्यपान जैसी आदतों से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर भी अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यों के केंद्रबिंदु में समुदाय और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों का होना अत्यंत आवश्यक है.

 

डॉ.लैला गार्डा ने कहा की, डॉ.बानू कोयाजी इनको आदरांजली अर्पण करने के लिए यह एक योग्य व्यासपीठ है.भारत में कम्युनिटी हेल्थ और ग्रामीण हेल्थकेयर में डॉ. बानू कोयाजी के अहम योगदान को याद करने के लिए शुरू किया गया बानू कोयाजी ओरेशन महत्त्वूपर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर बातचीत के लिए एक असरदार प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है.

 

डॉ.लैला गार्डा इन्होंने प्रास्ताविक और शिरीन वाडिया ने आभार व्यक्त किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button