
सदाबहार हिंदी-मराठी सिनेगीतों की संगीतमय शाम का आयोजन कल
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:पुणे,महाराष्ट्र
सदाबहार हिंदी-मराठी सिनेगीत संध्या के अंतर्गत एक शानदार सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 23 मई को शाम 4:15 बजे महात्मा फुले थिएटर, वानवडी में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सदाबहार हिंदी एवं मराठी सिनेगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसे शहर के संगीत प्रेमी एवं नागरिक परिवार सहित आनंद ले सकेंगे। आयोजकों की ओर से सभी मित्र-मैत्रिणी, संगीत प्रेमियों एवं नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ सांस्कृतिक मेल-जोल और पुराने यादगार गीतों को फिर से जीवंत करने का अवसर होगा। कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होकर लोग मधुर गीतों की संगीतमय शाम का आनंद उठा सकेंगे।

