
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रीवा एयरपोर्ट से बेंगलुरू के लिए हुए रवाना
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिंगरौली प्रवास के उपरांत आज सुबह हेलिकॉप्टर से रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। रीवा एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री जी वायुयान द्वारा बेंगलुरू के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सक्रियता व संवेदनशीलता से ग्रामीण स्तर तक भ्रमण कर पूरे मनोयोग व पारदर्शिता के साथ शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने की पहल को जारी रखें। रीवा एयरपोर्ट में इस दौरान विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक रामपुर बघेलान श्री विक्रम सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, डीआईजी हेमंत चौहान, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक गुरूकरण सिंह, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

