
त्योहारों के मद्देनजर थाना बेला क्षेत्र में पुलिस का पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान:बिधूना/औरैया, यूपी
बिधूना/औरैया। आगामी त्योहार गंगा दशहरा एवं ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी बिधूना एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा Auraiya Police की थाना बेला पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया गया।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस की सतर्कता और गश्त बढ़ाने की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम द्वारा पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।

