इटावाअपराधउत्तर प्रदेश

अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 वाहन सीज, 14 का चालान

अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 वाहन सीज, 14 का चालान

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग, बिना वैध प्रपत्र/परमिट एवं फॉल्टी नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध Etawah Police द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 16 डम्पर/ट्रक सीज किए गए तथा 14 वाहनों का चालान किया गया, साथ ही ₹20,56,000 का शमन शुल्क वसूला गया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Brijesh Kumar Srivastava के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान का संचालन थाना बकेवर, ऊसराहार, चौबिया, भरथना एवं वैदपुरा क्षेत्रों में किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री श्रीश चन्द्र के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान थाना बकेवर क्षेत्र में 10 वाहन सीज कर ₹15,00,000 शमन शुल्क, ऊसराहार में 4 वाहन सीज कर ₹1,21,000 शमन शुल्क, चौबिया में 1 वाहन सीज व 5 चालान कर ₹3,70,000 शमन शुल्क, भरथना में 1 वाहन सीज व 3 चालान कर ₹25,000 शमन शुल्क तथा वैदपुरा क्षेत्र में 6 वाहनों का चालान कर ₹40,000 शमन शुल्क वसूला गया।

इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन न करें तथा किसी भी अवैधगतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button