इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

कूड़ा जलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सेवाएं समाप्त करने के निर्देश

कूड़ा जलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सेवाएं समाप्त करने के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा,। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानीय निकाय संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और नगर विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित कमेटियों की नियमित बैठक कराई जाए। भरथना क्षेत्र में खुले पड़े स्थानों पर जाली लगाने के निर्देश देते हुए उन्होंने सॉलिड वेस्ट की वर्तमान स्थिति और शेष कचरे का ब्यौरा मांगा। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में मौजूद सभी मशीनों का रिपेयरिंग प्लान तय किया जाए, ताकि कार्य प्रभावित न हो।

 

डीएम ने ईओ जसवंतनगर को अतिरिक्त प्लांट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा इकट्ठा कर जलाने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे कर्मियों की सेवाएं समाप्त करने तक के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा पार्क विकसित कर उन्हें मोहल्ले के लोगों को सुपुर्द किया जाए, ताकि उनकी नियमित देखरेख हो सके। उन्होंने बताया कि 11 पार्क स्वीकृत हैं, जिनका चरणबद्ध तरीके से उद्घाटन कराया जाए।

 

उन्होंने कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों को ढककर चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि खुले में कूड़ा ले जाने से शहर में गंदगी फैलती है। ऐसे मामलों में जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए जीएफसी और ओडीएफ के मानकों पर प्रभावी कार्य किया जाए तथा शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।

 

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्र, ईओ जसवंतनगर श्याम बचन सरोज, आपदा लिपिक राणा बेगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button