मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

उप मुख्यमंत्री ने गंगा दशहरा पर जल संरक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में की सहभागिता

उप मुख्यमंत्री ने गंगा दशहरा पर जल संरक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में की सहभागिता

खेमसागर तालाब का होगा जीर्णोद्धार, बनेगा घाट – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

जल संरक्षण अभियान को जन आन्दोलन बनायें – उप मुख्यमंत्री

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . गंगा दशहरा प्राचीन काल से जल संरक्षण और जल संवर्धन दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। गंगा दशहरा पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा जनपद अन्तर्गत ग्राम लोही के पवित्र खेमसागर तालाब में आयोजित जल संरक्षण एवं जल जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल संरक्षण अभियान को जन आन्दोलन बनाना है। वर्तमान परिदृश्य में तथा आने वाली पीढ़ी को दृष्टिगत रखते हुए पानी बचाना आवश्यक है। श्री शुक्ल ने कहा कि खेमसागर तालाब का जीर्णोद्धार कार्य कराया जायेगा तथा सुंदर घाट का निर्माण होगा। उन्होंने इस अवसर पर जलपूजन कर गंगा कलश यात्रा में सहभागिता की।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी के पवित्र स्थल खेमसागर तालाब से इस अभियान का शुभारंभ हो रहा है। जिससे यह अभियान सफल होगा और रीवा जिले के हर गांव व शहर में जल संरक्षण के कार्य होंगे और जिला संपूर्ण प्रदेश में जल गंगा संरक्षण अभियान में अब्बल होगा। श्री शुक्ल ने कहा कि जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार व संरक्षण के कार्य में आमजनता अधिक से अधिक भागीदारी निभाये और तालाब में उस स्थान की खुदाई की जाय जहां से पानी की आवक हो। अभी जितनी मेहनत से कार्य होंगे उसके सुखद परिणाम सामने आयेंगे।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जमीन से जितना पानी निकालें उससे ज्यादा पानी जमीन में डालें। जल संरक्षण के लिये नदियों के उद्गम स्थल, तालाबों, पंरपरागत स्त्रोतों की साफ-सफाई व जल संवर्धन के कार्यों के साथ वाटर हार्वेटिंग से जल स्तर में सुधार होगा। श्री शुक्ल ने बताया कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा केएसओआर में पीएचई के मरम्मत के कार्य सरपंच करायें व नल जल योजनाओं का संचालन व संधारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के हर घर स्वच्छ पानी पहुंचाने का संकल्प पूरा हो रहा है। घर-घर में मीठा पानी पहुंचेगा और पानी से होने वाली बीमारियों नहीं होगी और अस्पतालों की भीड़ भी कम होगी। श्री शुक्ल ने बताया कि गांव-गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है सभी लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें व जांच करायें। उन्होंने जिले वासियों को गंगा दशहरा की शुभकामना देते हुए सुखमय व स्वस्थ जीवन की कामना की। श्री शुक्ल ने खेमसागर में विराजमान हनुमान जी के दर्शन किये। इससे पूर्व संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद प्रवीण पाठक ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर जल बचाने की मुहिम में जन सहयोग आवश्यक है। ग्राम व शहरवासी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्साले रहे हैं रीवा शहर में उप मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से पूर्व में ही कई तालाबों का जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण हो चुका है। बीहर रिवर फ्रंट के माध्यम से नदी संरक्षण का कार्य उदाहरण है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच नीलेश त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, राजेश यादव, भूपेन्द्र सिंह सिंह, राजगोपाल मिश्रचारी, सीईओ जनपद पूनम दुबे, अमित अवस्थी, रश्मी गौतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन जिला संयोजक जन अभियान परिषद जागेश्वर ताम्रकार ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button