प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

अधिकार प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

अधिकार प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर ने जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक में की लंबित मामलों की समीक्षा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्ट्रेट कक्ष में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर संजय कुमार जैन ने वनाधिकार से जुड़े प्रकरणों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि वनाधिकार अधिनियम से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध परीक्षण करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खण्ड स्तरीय समितियाँ (एसडीएलसी) अपने स्तर पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रकरण जिला स्तरीय समिति को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर ने विकासखंडवार लंबित प्रकरणों की बिंदुवार एवं विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा सभी लंबित प्रकरणों को आवश्यक दस्तावेजों सहित शीघ्र तैयार कर अंतिम निर्णय के लिए जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। बैठक में उपखंड समिति हनुमान के द्वारा जिला स्तर को पूर्ण निरीक्षण से प्राप्त दावों का परीक्षण कर निराकरण की कार्रवाई करें। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वनाधिकार से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, गंभीरता और समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। बैठक में वन मंडलाधिकारी लोकेश निरापुरे, वन क्षेत्रपाल वर्षा सिंह, अनु. जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक नीलकंठ सिंह मरकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button