प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को अटेण्ड न करने पर 11 अधिकारियों को नोटिस जारी

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को अटेण्ड न करने पर 11 अधिकारियों को नोटिस जारी

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज ,मध्य प्रदेश 

मऊगंज . कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने 11 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को अटेण्ड न करने पर इन अधिकारियों को नोटिस जारी किये गये हैं। नोटिस का तीन दिवस के अंदर जबाव प्रस्तुत नहीं करने तथा कार्य में प्रगति न होने पर सात दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही की जायेगी। नोटिस मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उप नियम में प्रावधानित नियमों के प्रतिकूल होने पर जारी किया गया है। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के शिकायतें अटेण्ड न करने पर एल-1 अधिकारी बीएमओ नईगढ़ी डॉ. आरके पाठक, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम कमलेश ताण्डेकर, कनिष्ठ अभियंता पुष्पेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सुशीला साकेत, सीएमओ मऊगंज राहुल शर्मा, सीएमओ हनुमना अरूण कुमार त्यागी, सीएमओ नईगढ़ी पूजा द्विवेदी, उप संचालक पशुपालन डॉ. जेएल साकेत, पशु चिकित्सा अधिकारी हनुमना डॉ. केके गुप्ता, बीईओ मऊगंज शत्रुध्न प्रसाद मिश्रा और बीईओ हनुमना देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button