प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

बाढ़ एवं आपदा से निपटने के लिये आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें – कलेक्टर

बाढ़ एवं आपदा से निपटने के लिये आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें – कलेक्टर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . जिले में आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने और सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल के दौरान संभावित बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पूर्व से ही आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने आपदा के समय नागरिकों को सुरक्षित निकालने और राहत शिविरों के प्रबंधन पर चर्चा करते हुए नावों, लाइफ जैकेट, जेसीबी और अन्य आवश्यक बचाव उपकरणों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। जिले के निचले इलाकों और गांवों की पहचान करें जहाँ जलभराव का खतरा सबसे अधिक है। बैठक में आपातकालीन स्थिति में सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिये गये ताकि बिना देरी किए सहायता पहुँचाई जा सके। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रहना होगा ताकि अप्रिय स्थिति में जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके और प्रशासन की प्रतिक्रिया त्वरित और प्रभावी हो। बैठक में एडीएम पीके पांडेय, एसडीम मऊगंज एपी द्विवेदी, एसडीम हनुमना राजेश मेहता, डिप्टी कलेक्टर पवन गौरैया सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित र

हे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button