प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनसुनवाई में भरण पोषण अधिनियम के तहत कार्यवाही के निर्देश

जनसुनवाई में भरण पोषण अधिनियम के तहत कार्यवाही के निर्देश

प्रभारी कलेक्टर ने 652 आवेदकों की सुनी समस्यायें

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने 652 आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। लूक निवासी राजीव लोचन के अपने वारिसों द्वारा परवरिश न करने के आवेदन पर एसडीएम जवा को भरण पोषण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने तमरी निवासी लाल जी पाठक के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिये लोक सेवा प्रबंधक को तथा बैंक में खाता खोलने के लिये अग्रणी जिला प्रबंधक को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी तथा डिप्टी कलेक्टर राजेश सिन्हा ने भी आवेदकों की समस्यायें सुनीं।

 

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में रामाधार नाई नर्रहा, महेन्द्र पटेल पिपरवार, अखिलेश द्विवेदी मनगवां, बृजेन्द्र शर्मा डेल्ही, कौशल प्रसाद पटेल टीकर तथा अरूण पाल गायत्री नगर रीवा के सीमांकन के आवेदनों को संबंधित तहसीलदार को प्रेषित कर तीन दिवस में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार जुमड़निया निवासी रामानंद सिंह को नक्शा सुधार करने, बांसी निवासी दिनेश सिंह के नक्शा तरमीम व सीमांकन करने, भलुही निवासी अरूण पाण्डेय के रास्ता दिलाने, जामू निवासी श्यामलाल साहू के अतिक्रमण हटाने के आवेदनों में संबंधित तहसीलदार को समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

 

जनसुनवाई में कोठार के धीरेन्द्र साकेत के धारणाधिकार पट्टा दिलाने के आवेदन पर एसडीएम हुजूर को तथा सेमरिया के रमाकांत द्विवेदी के इस्तलाबी कराने के आवेदन में एसडीएम सिरमौर को कार्यवाही करने के निर्देश प्रभारी कलेक्टर ने दिये। श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी विन्धेश्वरीय प्रसाद वर्मा के सेवानिवत्ति के उपरांत प्राप्त हो रही पेंशन खाता को स्टेट बैंक द्वारा सीज किये जाने के आवेदन में जनसुनवाई करते हुए प्रभारी कलेक्टर ने स्टेट बैंक को खाता संचालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने चमेली बाई साकेत निवासी अजगरहा के वृद्धावस्था पेंशन में रूकावट आने पर सीईओ जनपद रीवा को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। लोकेश्वर प्रसाद मिश्रा निवासी कुशहा के पेयजल समस्या का निराकरण करने के आवेदन पर पीएचई विभाग को तथा अतुल सिंह वहरोलिया निवासी गोविंदगढ़ के अंत्येष्टि सहायता व संबल योजना का लाभ न मिलने के आवेदन पर नगर परिषद सीएमओ गोविंदगढ़ को समाधानकारक कार्यवाही हेतु प्रभारी कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button