
ईद-उल-अज़हा को लेकर औरैया में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया, उत्तर प्रदेश
औरैया आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद औरैया में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया, उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

